नड्डा की ताजपोशी…कांगड़ा में जश्न

By: Jan 21st, 2020 12:20 am

जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर किया खुशी का इजहार

पालमपुर –जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पालमपुर में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। जैसे ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की विधिवत रूप से नई दिल्ली में घोषणा हुई, तो युवा राष्ट्रीय नेता त्रिलोक कपूर के होटल सूर्यदेव स्थित पालमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारों के साथ अध्यक्ष का उद्घोष किया और लड्डू बांटकर व पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया और पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए राजनीतिक दृष्टि से आज बहुत बड़ा दिन है। प्रदेश के गांव में रहने वाला हर कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के इस ऐतिहासिक निर्णय से जश्न में डूब गया है। उन्होंने इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। इस मौके पर संगठनात्मक जिला पालमपुर के महामंत्री विजय भट्ट, जिला उपाध्यक्ष ललित कपूर, भाजपा जयसिंहपुर के उपाध्यक्ष राजेश कुमार राणु, पालमपुर के व्यवसाई संजय कपूर, भावना, घुग्गर पंचायत के उपप्रधान सुनील शर्मा, बनूरी पंचायत के उपप्रधान व भाजपा नेता अजय शर्मा, गुरमुख सिंह, वीर सिंह, सुरेश राणा, ओम प्रकाश, मनवीर सिंह,  जय  किशन आदि कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App