नड्डा की ताजपोशी से पहले वाद्य यंत्रों से गूंजी दिल्ली

By: Jan 20th, 2020 5:21 pm

शिमला। जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी से पहले आज नई दिल्ली में हिमाचली वाद्य यंत्रों से राजधानी गूंज उठी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पर नाटी भी लगाई। इस दौरान पूरी दिल्ली हिमाचलमय होती दिखी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक व पूर्व विधायकों ने दिल्ली में डेरा जमा दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App