नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दिवाली

By: Jan 21st, 2020 12:23 am

ऊना में भारतीय जनता पार्टी ने दी बधाई; कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, होगा जोरदार वेलकम

ऊना –हिमाचल प्रदेश के ऊर्जावान नेता जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर चयनित होने पर जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी ने बधाई दी है। जगत प्रकाश नड्डा के चयन पर भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया है। हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सम्मान मिलने को जिला भाजपा ने गौरवपूर्ण क्षण करार दिया है। भाजपा नेता व पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, उद्योग निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला सब्जी मंडी बोर्ड के चेयरमैन बलवीर बग्गा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, भाजपा नेता राम पाल सैणी, रविंद्र जसवाल, हरपाल गोगी, तरसेम लाल शर्मा, राजकुमार पठानिया, रमेश भडोलिया, श्याम सिंह मिन्हास, सागर दत्त भारद्वाज, अशोक धीमान, सुमित शर्मा, राममूर्ति शर्मा, शादी लाल गोस्वामी, बलराम बबलू, लखवीर लक्खी, अजय चौधरी, बलविंद्र कुमार गोल्डी, रमेश रानी भनोट, पुष्पा चौधरी, उर्मिला चौधरी, निर्मल दास शंकर, हरविंद्र सिंह, नवीन पुरी, नीरज जेतिक, रवि जैलदार, खामोश जेतिक, डा. सुभाष शर्मा, राजीव वशिष्ठ, केपी शर्मा ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त होना हिमाचल प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा ने जिस कर्मठता के साथ पार्टी के कार्य को किया है, इसी के चलते उनकी क्षमताओं को देखते हुए नेतृत्व ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सर्वसम्मति से उन्हें चुना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव के पल यह भी हैं कि आज जब प्रदेश व देश में भाजपा की सरकारें हैं तो ऐसे समय में पार्टी के संगठन की कमान प्रदेश के सपूत के हाथ में आई है, निश्चित रूप से इससे हिमाचल प्रदेश को बल मिलेगा और देश में पार्टी को आगे ले जाने में जगत प्रकाश नड्डा का मार्ग दर्शन अहम होगा। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के प्रदेश में आने पर हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App