निगमों को स्वयं आय के साधन जुटाने होंगे

By: Jan 18th, 2020 12:02 am

पंचकूला –  नगर निगम पंचकूला ने अब अपनी आय बढ़ाने पर फोक्स कर दिया है, क्योंकि जल्द ही सरकार की ओर से मिलने वाली फंडिंग कम होने वाली है और निगमों को स्वयं ही आय के साधन जुटाने होंगे। नगर निगम ने दूसरे विभागों से आने वाले शेयर को लेने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। निगम को स्टॉंप ड्यूटी और इलैक्ट्रीसिटी शेयर भी वसूलने के लिये पत्र लिखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार नगर निगम ने बिजली निगम से इलेक्ट्रीसिटी शेयर के रुप में लगभग 20 करोड़ रुपया वसूला करना हैए जबकि स्टॉंप डियूटी का 25 करोड़ रुपए से अधिक लिया जाना है। निगम के अधिकारी अब इस काम में जुटे हैं और जल्द ही इस बारे में मुख्यमंत्री को भी रिपोर्ट सौंपी जानी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App