पुलिस निरीक्षक सुशील को राष्ट्रपति पदक

By: Jan 29th, 2020 12:03 am

पालमपुर- उपमंडल पालमपुर के खैरा निवासी सुशील कुमार को बेहतरीन सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में वह पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में मुख्य आंतरिक प्रशिक्षक के पद पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 1984 में बतौर सिपाही सेवाएं शुरू करने वाले सुशील कुमार इंस्पेक्टर पद तक पहुंचे हैं। वह 10 वर्ष तक हिमाचल पुलिस वालीबाल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। वर्ष 2006 में सुशील कुमार जिला चंबा में कार्यरत थे तो उस दौरान उन्होंने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाकर महिला को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। उस महिला ने पोते को बेरहमी से मार डाला था। चोरियों के मामलों को सुलझाने में भी सुशील कुमार को महारत हासिल है। सुशील कुमार का एक बेटा और बेटी है। राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार का चयन होने पर उन्होंने कहा कि अगर कोई सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवाएं देता है तो उसका फल अवश्य मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App