पेरियार से संबंधित बयान को लेकर रजनीकांत के खिलाफ केस

By: Jan 20th, 2020 12:03 am

पुड्डुचेरी। द्रविड़ विदुथलई कषगम (डीवीके) ने ईवीएन रामास्वामी पेरियार की रैली को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के विरोध में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। डीवीके के अध्यक्ष लोगू अयप्पन ने ग्रैंड बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि अभिनेता रजनीकांत ने पेरियार की 1971 में सलेम की रैली से संबंधित तथ्यों से छेड़छाड़ कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App