प्रदेश का हर किसान जोड़ेगा 10 किसान

By: Jan 1st, 2020 12:01 am

शिमला – प्रदेश का हर किसान अब दस किसानों को अपने साथ जोड़ेगा। यानी प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने नए साल के लिए संकल्प लिया है। हालांकि  वर्तमान में प्रदेश के 50 हजार किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, लेकिन 2022 तक इसे दस गुना करने का भी लक्ष्य रखा है। इसके लिए कृषि मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय व राज्य कृषि मार्केटिंग प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डा. डीआर ठाकुर ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को पत्र भेजने का काम भी शुरू कर दिया है। इस पत्र में इन किसानों को प्रोत्साहन करने के लिए मंत्री ने खास बातें लिखी हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने वाले इन किसानों को अपनी आय में और बढ़ौतरी करने के बारे अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मार्केटिंग एक्ट के तहत प्राकृतिक खेती की दुकानें खोल दी जाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App