प्रदेश में अभी भी 165 मार्ग बंद

By: Jan 17th, 2020 12:01 am

शिमला जोन में सबसे ज्यादा 93 सड़कों पर आवाजाही ठप

शिमला – हिमाचल प्रदेश में अभी भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। पहाड़ी प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद अभी भी 165 सड़कों पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। इसमें तीन एनएच भी शामिल हैं। 165 बंद सड़कों में सबसे ज्यादा मार्ग शिमला जोन में बंद बताए जा रहे हैं। शिमला जोन में 93 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। शिमला जोन के रामपुर सर्किल में 72 सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हुई हैं। रोहडू में 18 और शिमला सर्किल में तीन सड़कें बहाल नहीं होे पाई हैं। कांगड़ा जोन में 42 सड़कें ठप पड़ी हुई हैं। इसमें सभी सड़कें डलहौजी सर्किल में बंद है। मंडी जोन में 27 सड़कें बंद हैं। इनमें 12 सड़कें मंडी जोन और 15 कुल्लू सर्किल में बंद हैं।  वहीं, शिमला में दो और शाहपुर में एक नेशनल हाई-वे भी यातायात के लिए अवरुद्ध है। सड़कों के अवरूद्व होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि बंद पडी सड़कों में से 68 सड़कों गुरूवार शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। 36 सडकें 17 जनवरी तक बहाल हो जाएगी। जबकि शेष रहती 61 सडकें 17 जनवरी के बाद ही बहाल हो पाएंगी।

कांगड़ा जोन में सबसे ज्यादा नुकसान

हिमाचल में भारी बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को भारी नुकसान पहुचा है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान कांगड़ा जोन में रिकार्ड किया गया है। कांगड़ा जोन में अब तक 8262.11 लाख शिमला में 2010.75 लाख और मंडी में 1372.16 लाख का नुकसान हो चुका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App