बतरा मैदान में सजी हथियारों की प्रदर्शनी

By: Jan 25th, 2020 12:20 am

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जवानों ने बैंड की धुनों से किया लोगों का मनोरंजन

पालमपुर –विक्रम बतरा स्टेडियम पालमपुर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में  शुक्रवार को होल्टा सेना कैंप के जवानों ने आर्मी बैंड व आधुनिक हथियारों का लाजवाब प्रदर्शन किया। इस इवेंट के दौरान आर्मी के अधिकारियों ने इन हथियारों के बारे में मौके पर जानकारी दी। हथियारों में आधुनिक तोपों के अलावा एलएमजी व एके-47 जैसे खतरनाक हथियार भी प्रदर्शनी में रखे गए थे।  आर्मी बैंड की धुन से पूरा पालमपुर गूंज उठा। इस मौके पर आतिशबाजी के साथ भांगड़े का भी लोगों ने खूब आनंद लिया। सैकड़ों लोगों ने विक्रम बतरा मैदान में आर्मी के विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब को देखकर दांतों तले अंगुली दबा ली । इस मौके पर आर्मी भर्ती के बारे में भी विस्तृत जानकारी युवाओं को दी गई।  इस मौके पर युवाओं को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्कूलों व महाविद्यालय के बच्चों ने भी इस इवेंट में भाग लिया। आर्मी का यह  इवेंट सभी नागरिकों, स्कूली बच्चों व युवकों के लिए आकर्षण का केंद्र  बना। कमान अधिकारी कर्नल जोरावर सिंह ने इस इस सफल कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन व पालमपुर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App