बहाल होने के लिए अब सिर्फ 76 सड़कें शेष

By: Jan 25th, 2020 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद पटरी से उतरा जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। बर्फबारी के चलते बंद पड़े मार्गों के बहाल होने पर जनता राहत की सांस ले रही है। राज्य में केवल 76 सड़कों पर ही यातायात बंद है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि शेष मार्गों को 26-27 जनवरी तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। बता दें कि अब सबसे ज्यादा मार्ग शिमला जोन में बंद हैं। शिमला जोन में 31 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। इनमें 25 मार्ग रामपुर सर्किल में और छह सड़कें रोहडू सर्किल में बंद हैं। कांगड़ा जोन में 25 सड़कें यातायात के लिए बंद। इनमें 24 सड़कें डलहौजी, जबकि एक सड़क पालमपुर सर्किल में बंद है। मंडी जोन में 19 सड़कें अवरुद्ध हैं। यहां कुल्लू सर्किल में 13 और मंडी में छह मार्ग बंद चल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि 24 सड़कें जल्द यातायात के लिए बहाल हो जाएंगी। वहीं, 17 सड़कें शनिवार तक खुल जाएंगी, जबकि शेष रहते 35 मार्गों को 26-27 जनवरी तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। सड़कों की बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 129 मशीनें लगाई गई हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App