बेटे की शादी का झांसा देकर ठग महिला फरार

By: Jan 21st, 2020 12:16 am

जौड़बड़ में प्रवासी ने स्थानीय युवक को बनाया निशाना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

चिंतपूर्णी –क्षेत्र के जौडबड़ में एक प्रवासी महिला स्थानीय युवक को शादी का झांसा देकर पैसे एेंठ कर फरार हो गई है। पीडि़त परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य के एक महिला एक चालक के साथ क्षेत्र में आई थी। उसने उक्त परिवार को उनके बेटे की शादी करवाने की बात कही। शातिर महिला ने उने बेटे की शादी करवाने के लिए आने-जाने के लिए 3500 रुपए खर्च के रूप में ले लिए। पीडि़त परिवार गरीब परिवार से संबंधित है और उन्होंने महिला द्वारा मांगे गए 3500 रुपए भी आसपास से मांग कर दिए थे। एक महीना बीत जाने के बाद उक्त महिला व ड्राइवर नहीं आए। बताया जा रहा है कि उक्त औरत काफी दिनों से चिंतपूर्णी में रह रही है। बताते चले कि चिंतपूर्णी बस अड्डा में पड़ोसी राज्यों की कई औरतें बिना किसी कार्य के रह रही है। किस मंशा से उक्त महिलाएं रह रही हैं, कोई नहीं जानता। उक्त महिलाएं चिंतपूर्णी में काफी समय से डेरा डाले हुए हैं। यह औरतें पड़ोसी राज्यों से आती जाती रहती है तथा एक एक महीने से बिना किसी कार्य के यहां रह रही हैं। पुलिस को भी इस बारे कोई जानकारी नहीं है। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल का कहना है कि उन्हें यह जानकारी मिली है। शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App