बॉक्सिंग ने दिलाए तीन पदक

By: Jan 23rd, 2020 12:06 am

सुंदरनगर  – गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल की स्नेहा ने गोल्डन पंच मार कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। लड़कों के भार वर्ग में हिमाचल के नवराज चौहान ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नवराज ने हिमाचल प्रदेश के लिए रजत पदक हासिल किया है। टीम कोच मान सिंह ठाकुर ने कहा कि अंडर-21 में अभिनव चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया है। हिमाचल दल के साथ गए दल प्रभारी संयुक्त निर्देशक उच्च शिक्षा चंदेश्वर शर्मा प्रदेश के लिए एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीतने पर बॉक्सर टीम को बधाई दी है। टीम के साथ गए सदस्य शम्मी शर्मा, केके दत्ता, मीना ठाकुर ने भी पदक विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है। मान सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया में तीन पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App