भरमौर-होली में गिरे बर्फ  के फाहे

By: Jan 18th, 2020 12:20 am

बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट; मौसम विभाग का पूर्वानुमान कल तक खराब रहेगा मौसम

भरमौर –मौसम के करवट बदलने के बाद उपमंडल मुख्यालय भरमौर और होली में शुक्त्रवार को बर्फ के फाहें गिरे है। जबकि पहाडों पर जमकर हिमपात हुआ है। इसके चलते यहां तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का प्रकोप यहां पर बढ गया है। बहरहाल आगामी दिनों में भी मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। लिहाजा जनजातीय क्षेत्र में लोगों की मुश्किलें बढ भी बढ जाएगी। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग की ओर से 19 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं शनिवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने का भी आशंका जाहिर की है। इसके परिणामस्वरूप शुक्त्रवार दोपहर बाद समूचे भरमौर क्षेत्र के निचले हिस्सों में जहां बारिश का दौर आरंभ हो गया, वहीं पहाडों पर हिमपात हुआ है। हालांकि शुक्त्रवार सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद कुछ समय के लिए यहां पर हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद अचानक यहां पर बारिश और बर्फबारी का दौर आरंभ हो गया। अलबता शाम पांच के बाद कुछ समय के लिए भरमौर और होली में बर्फ के फाहें गिरे। जिसके बाद पुन बारिश शुरू हो गई। वहीं सूचना के अनुसार शुक्त्रवार को उंचाई पर बसे गांवों में हिमपात भी हुआ है। कुल-मिलाकर जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लेागों की मुशिकलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं मौसम भी यहां पर बिगडैल रूख अपनाए हुए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App