मंत्री गोविंद सिंह ने दी सीएए की जानकारी

By: Jan 7th, 2020 12:20 am

कुल्लू-भाजपा मंडल मनाली के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर सोमवार को मनाली के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मालरोड में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जनजागरण अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया व लोगों को उनके घर-द्वार पर जाकर पर्चे बांटे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जनता टोल फ्री नंबर 88662 88662 मिसकॉल देकर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस संदर्भ में अपना समर्थन दे रही है।  मंत्री ने इस अवसर पर विपक्ष बिना पूरी जानकारी के लोगों को सीएए के खिलाफ भड़का रहा है। मनाली में जागरुकता अभियान करते हुए मत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि देश का बंटबारा होने के बाद पाकिस्तान , बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्सं यक हिंदुओं के साथ भेदभाव हो रहा। इस दौरान मंत्री ने इस कानून के बारे में दुकानदारों और आम जनता को पुस्तिकाएं वितरित की गई। इसके माध्यम से लोगों को बताया गया कि नागरिकता संशोधन कानून देश के अल्पसं यकों के विरुद्व नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएए देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। इस दौरान मंत्री के साथ मनाली भाजपा मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App