महाराष्ट्र ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, हिमाचल को महज सात

By: Jan 23rd, 2020 12:06 am

गुवाहाटी  – खेलो इंडिया में इस बार तीन राज्यों का दबदबा रहा। इन तीन राज्यों के नाम महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली है। इनके अलावा कोई भी राज्यों 100 पदकों तक नहीं पहुंच पाया। खास बात तो यह रही कि महाराष्ट्र और हरियाणा ने 200 का आंकड़ा भी छू लिया। खेलो इंडिया युवा खेलों में महाराष्ट्र ने 200 से ज्यादा पदक जीतकर तालिका में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा। वहीं, हिमाचल अंकतालिका में दो गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रांज समेत कुल सात मेडल जीतकर 25वें स्थान पर रहा। गुवाहाटी में खेलों के आखिरी दिन महाराष्ट्र के तालिका में 78 स्वर्ण पदक हैं और उसके कुल पदकों की संख्या 256 हो गई है। हरियाणा 68 गोल्ड समेत 200 पदकों के साथ दूसरे नंबर पर रहा, वहीं, दिल्ली 39 गोल्ड समेत 22 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App