मुंबई में आवाज का जादू बिखेरेंगी खुशबू

By: Jan 9th, 2020 12:05 am

कुल्लू – हिमाचली संस्कृति को कायम रखने के लिए यहां की बेटियां बेहतरीन कार्य कर रहीं हैं। अब इस मिसाल कुल्लू जिला से संबंध रखने वाली खुशबू भारद्वाज हैं, जो कि नवी मुबंई में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर पहाड़ी गीतों की परफार्मेंस देंगी। बता दें कि यह बेटी मुख्यालय सरवरी की रहने वाली है। हाल की के दिनों में खुशबू भारद्वाज राजधानी दिल्ली में अपनी सुरीली और पहाड़ी आवाज में हिमाचली गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। यहां से खुशबू भारद्वाज का चयन मुबंई में सिंगिंग पर होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हुआ। यह हिमाचल का प्रतिनधित्व करेंगी। हिमाचल मंडल द्वारा नेशनल कार्यक्रम करवाया जा रहा है। खुशबू भारद्वाज अपनी पहाड़ की संस्कृति को बिखेरने के लिए कांगड़ा कला मंच के साथ रवाना हो चुकी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App