मेडिकल कालेज में मरीजों को बांटे फल

By: Jan 12th, 2020 8:44 pm

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एबीवीपी ने कमाया पुण्य

चंबा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद 157वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मेडिकल कालेज चंबा में उपचाराधीन मरीजों को फल बांटे गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चंबा जिला छात्रा प्रमुख शबनम ने बताया परिषद स्वामी विवेकानंद की जयंती को हर वर्ष युवा दिवस के रूप में मानती आ रही है। इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद ने मेडिकल कालेज चंबा में फल बांटे। शबनम ने बताया स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलकर विश्व भर का युवा मानवता के कल्याण के लिए हमेशा कार्य करता रहेगा। विद्यार्थी परिषद का यही मानना है। शबनम ने बताया स्वामी विवेकानंद लाखों युवाओं के प्ररेणा स्त्रोत है। उन्होंने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने बताया विवेकानंद का जीवन सदियों तक विश्व समाज को प्रेरित करता रहेगा। स्वामी विवेकानंद को त्याग, करुणा, तप व अध्ययन के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन से शिक्षा लेकर युवा साथी देश को नए आयाम प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर परिषद की चंबा इकाई के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App