राज्य वित्त मंत्री को मिले चैंपियन फार चेंज अवार्ड पर बधाई

By: Jan 23rd, 2020 12:20 am

हमीरपुर – पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव रहे नरेंद्र अत्री ने कहा कि विज्ञान भवन दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों केंद्रीय वित्त कारपोरेट मामले राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को चैंपियन फार चेंज अवार्ड-2019 मिलना, अनुराग ठाकुर की जनहितैषी कार्यपद्धति पर एक और मुहर है। नरेंद्र अत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर की इस उपलब्धि पर संसदीय क्षेत्र व प्रदेश की जनता के साथ-साथ देश के वे लाखों युवा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जिन्हें अनुराग ठाकुर के साथ कार्य करने का मौका मिला है। जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, महामंत्री अभयवीर सिंह लबली, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त, जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र ठाकुर, हेमराज शर्मा, प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल परमार, सुजानपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष जगन कटोच, प्रदेश युवामोर्चा मीडिया प्रभारी विशाल पठानिया आदि पदाधिकारियों ने अनुराग ठाकुर की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App