विधायक जीतराम कटवाल ने नवाजे मेधावी

By: Jan 17th, 2020 12:20 am

नघ्यार स्कूल में मनाया सालाना समारोह, छात्रों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

शाहतलाई – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघ्यार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह में विधायक जीतराम कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में  विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  मुख्यातिथि ने  अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल प्रबंधन को पांच हजार सांस्कृतिक  कार्यक्रम  के लिए, स्कूल के मैदान के लिए एक लाख रुपए, स्कूल के भवन की मरम्मत के लिए आठ लाख रुपए तथा गांव  नघ्यार सामुदायिक भवन  की दूसरी  मंजिल बनाने के लिए दो लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया। विद्यालय  छठी कक्षा में  समीक्षा,  सुख देव, प्रिया, सातवीं कक्षा  में स्नेहा, सिमरन, प्रेम लता, आठवीं में  गगन, सानिया  व रितिका। नवमी में  रचिता, मंजु व सुमित,  दसवीं में गौरी, मनु, हर्षित,  11वीं में कला संकाय में  विशाल, अंकुर, अमन, 12वीं में कला संकाय में  सुरजीत, पंकज व विपाशा को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर  मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चंदेल, दिनेश चंदेल,  स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेचना  देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज चंदेल,  प्रधानाचार्य प्रेम भारद्वाज, कुंदन शर्मा,पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश्ा चंद,  प्रधान ग्राम पंचायत राजेश, अशोक कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष तलाई बलदेव स्याल, उपाध्यक्ष बृज लाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष आनंद,  मंदिर न्यासी विजय, बर्र्फी राम  व हरीश भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App