वेद माता ने कंबल कोष वर्ष गांठ मनाई

By: Jan 4th, 2020 12:23 am

रोहडू –वेद माता गायत्री जन कल्याण समिति द्वारा सिविल अस्पताल रोहड़ू में स्थापित कम्बल कोष के एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वर्ष 2019 में कम्बल कोष में सहयोग देने वाले दानी सज्जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद चैयरमैन राधेश्याम एवम मेडिकल सुपरिटेंडेंट केशव शर्मा रहे। वहीं इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि रंजना रैटका उप चेयरमैन मोनू नेपटा व्यापार मंडल अध्यक्ष विल्सन झामटा झामटा इलेक्ट्रॉनिक रोहड़ू एवं एन डी शर्मा एमएचएस रोहड़ू अस्पताल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ संस्था के चेयरमैन अनिल बेथुवान द्वारा की गई जिसमें उन्होंने समस्त जनता से कम्बल कोष में सहयोग का आह्वान किया तथा संस्था के कार्य पर प्रकाश डाला। उसके बाद विशिष्ट अतिथि के अभिभाषण के पश्चात मुख्यातिथि द्वारा विभिन सामाजिक समस्याओं के ऊपर एवम उसके समाधान पर विचार व्यक्त किये गए एवं नशे से दूर रहने का आह्वान किया तथा स्वच्छता पर भी अपने विचार प्रकट किए उसके बाद संस्था के प्रधान उर्मिला ब्राक्टा द्वारा सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में रामेश्वर, वीर चंद,  यशवंत, वेद चौहान, शिव चंद, रोशनी, डिंपल साहिल शर्मा बिंदर मनी आदि संस्था के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App