सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले दस में से चार शहर भारत में

By: Jan 30th, 2020 12:02 am

नई दिल्ली – दुनिया में यातायात के लिहाज से भीड़भाड़ वाले दस प्रमुख शहरों में से चार भारत के हैं, जिसमें बंगलूर पहले पायदान पर है, जबकि मुंबई चौथे, पुणे पांचवें और राजधानी दिल्ली आठवें स्थान पर है। दिल्ली वालों के व्यस्ततम समय के दौरान गाड़ी चलाने पर हर वर्ष 190 घंटे अर्थात सात दिन 22 घंटे का समय नष्ट हो जाता है। लोकेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी ‘टॉमटॉम’ (टॉम2) ने बुधवार को ‘टॉमटॉम यातायात इंडेक्स’ जारी किया, जिसमें 57 देशों के 416 शहरों में यातायात की स्थिति की रिपोर्ट पेश की गयी है। दिल्ली को इस वर्ष भीड़ के कारण यात्रा के दौरान यातायात में फंसने के अतिरिक्त समय के मामले में आठवां स्थान मिला है। औसतन व्यस्ततम समय के दौरान गाड़ी चलाने वाले दिल्लीवासी हर साल 190 घंटे, यानी सात दिन 22 घंटे का अतिरिक्त समय गंवाते हैं। सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के तौर पर स्थापित हो चुका बंगलूर इस वर्ष अव्वल स्थान पर रहा, जहां दक्षिण भारत के इस शहर में गाड़ी चलाने वालों के ट्रैफिक में फंसकर सफर का औसतन 71 प्रतिशत अतिरिक्त समय लगा है। दुनिया के 10 शहरों में फिलीपींस का मनीला, कोलंबिया का बोगोटा, रूस का मास्को, पेरू का लीमा, तुर्की का इस्तांबुल और इंडोनेशिया का जकार्ता शामिल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App