साइकिलिंग में छाया डीएवी सेंटनरी का गुरदेव

By: Jan 25th, 2020 12:20 am

ऊना। डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना के कक्षा आठवीं के गुरदेव ठाकुर ने साइकिलिंग में विश्व रिकार्ड बनाकर विद्यालय का ही नहीं बल्कि जिला प्रदेश व देश का भी नाम रोशन किया है। गुरदेव ठाकुर ने मात्र 12 वर्ष की आयु में साइकिल पर ऊना से बड़सर की 45 किलोमीटर की दूरी मात्र दो घंटे 43 मिनट में दूरी तय कर यंगेस्ट बाइसाइकिल राइडर ऑन हिल्स का खिताब अपने नाम कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विदित हो कि गुरुदेव ने रोलर स्केटिंग में भी सीबीएसई की राष्ट्रीय खेलों में पांचवां स्थान व हैदराबाद में आयोजित डीएवी की राष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नाम चमकाया था। गुरदेव सिंह के कोच राजकुमार ठाकुर ने बताया कि निकट भविष्य में उन्होंने ऊना-शिमला, ऊना-दिल्ली की दूरी तय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए निरंतर अभ्यास जारी है। प्राचार्य अतुल महाजन ने विश्व रिकार्ड बनाए जाने पर गुरदेव तथा उसके माता-पिता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां खिलाडि़यों में आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। स्कूल कमेटी के उपप्रधान बलविंद्र सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में छात्रों की खेलों में रुचि के अनुसार खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App