सुंडला में सीएए के समर्थन में निकाली रैली

By: Jan 7th, 2020 12:25 am

सुंडला-डलहौजी भाजपा मंडल ने सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में कस्बे में रैली निकाली। जिला भाजपा प्रधान योगराज शर्मा की अगुवाई में भाजपाइयों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर इस अधिनियम के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर भी विशेष तौर से मौजूद रहे। तदोपरांत भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हलवा बांटकर लोगों के साथ खुशियां बांटी। डीएस ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा इस अधिनियम को लेकर देश भर में फैलाई जा रही भ्रांतियों पर रोक लगाने के उददेश्य से भाजपा एक विशेष अभियान आरंभ करने जा रही है। इस अभियान के तहत भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लोगों से बूथ स्तर पर संपर्क करके इस अधिनियम की सही जानकारी देने के साथ ही विपक्ष की गलत मंशा को उजागर करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर, उपाध्यक्ष खेमराज, मदन कुमार, बीडीसी सलूणी उपाध्यक्ष योगराज, घनश्याम शर्मा, देस राज, केहर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम, युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महामंत्री अनिल और अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुश्ताक आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App