सुजानपुर की सड़कों की अब बदलेगी तकदीर

By: Jan 23rd, 2020 12:20 am

सुजानपुर – पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और वित्त एवं कापोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों के फलस्वरूप सुजानपुर विधानसभा का चहुंमुखी विकास हो रहा है। यह जानकारी सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सडियाल ने कहे। उन्होंने बताया कि आंसला से सौड़ के लिए चार किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए जिस पर पुल भी बनाया जाना है, के लिए सवा चार करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा री से घरथोली वाया बलयाना के लिए करीब दो करोड़ रुपए, मरहाना गांव को संपर्क मार्ग के लिए एक करोड़ रुपए तथा मैहली पुल से थाथी, पलाही से परगना तक संपर्क मार्ग के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपए, चमियाना से बनाल सड़क पर पुंग खड्ड पर पुल निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए, री से रंगड़ सड़क की अपग्रेडेशन के लिए करीब पौने आठ करोड़ रुपए, झनिक्कर से पलाहल वाया कोहलवीं संपर्क मार्ग के लिए करीब पौने दो करोड़ रुपए, कक्कड़ से घोड़लांबर, कक्कड़ से वाया त्रोटा के लिए करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। स्वीकृत किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और वित्त एवं कापोरेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का इलाकावासी  धन्यवाद करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App