सोलन में तीन किलो अफीम संग धरे नेपाली

By: Jan 3rd, 2020 12:01 am

धर्मपुर में गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, तीन लोग गिरफ्तार

धर्मपुर – पुलिस द्वारा छेड़े गए नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना धर्मपुर के तहत पुलिस ने नेपाली मूल के व्यक्तियों से करीब तीन किलो अफीम की बड़ी खेप पकड़ी है। इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कर्रवाई शुरू की दी है। जानकारी के अनुसार थाना धर्मपुर में दो किलो 930 ग्राम अफीम के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार रात जांच अधिकारी कुलदीप कुमार टीम सहित गश्त के लिए धर्मपुर-सुबाथू रोड पर थे। इस दौरान बसोलु संपर्क पर ज्वाला माता मंदिर के समीप पैदल चल रहे तीन व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस को देख तीनों घबरा गए। इसे देखते हुए पुलिस ने शशि राम पुन गांव पोखरा (नेपाल) निवासी रामपुर जिला शिमला, सुरेश धर्ती गांव सररा बस्ती दांग नेपाल निवासी आंजी धर्मपुर व मोहन धर्ती गांव ढाराबस नेपाल निवासी गांव आंजी धर्मपुर की तलाशी ली। इस दौरान शशिराम पुन  के बैग से एक किलो 460 ग्राम व सुरेश धर्ती के बैग से एक किलो 470 ग्राम अफीम बरामद की गई। इस मामले की पुष्टि डीएसपी रमेश शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App