हरियाणा में गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू

By: Jan 19th, 2020 12:02 am

पंचकूला। हरियाणा में विभिन्न जिलों गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर जहां जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैए वहीं ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों व अफसरों को भी जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है। एट होम प्रोग्राम हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में होगा। इसी तरह हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी को अंबाला में आयोजित किया जाएगाए जहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री ने जींद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।  हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता गणतन्त्र दिवस पर कुरूक्षेत्र में तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App