हिमाचली कलाकारों ने जमाया रंग

By: Jan 25th, 2020 12:20 am

दो दिवसीय नगरकोट फेस्ट में उपायुक्त कांगड़ा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कांगड़ा –दो दिवसीय नगरकोट फेस्ट में शुक्रवार को गीत-संगीत की स्वर लहरियों के बीच हिमाचली सिंगर ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने  दीप प्रज्वलित  कर किया ।  सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि  संतोष पटियाल उपपुलिस महानिरीक्षक उत्तरी क्षेत्र व विशेष अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने शिरकत की। इस दौरान निफ्ट के प्रशिक्षुओं द्वारा आयोजित स्किट का भी लोगों ने लुत्फ  उठाया। चित्रकला प्रतियोगिता में  विभिन्न स्कूलों  के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में स्टार नाइट के दौरान इंटरनेशनल रुद्राक्ष बैंड की धुनों के बीच अनुज शर्मा, गौरव कौंडल, कृतिका तवर, धीरज शर्मा, संजीव दीक्षित व सुनील सूफी ने अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरा। त्रिगर्त योग केंद्र कांगड़ा के बच्चों ने योग की बेहतरीन प्रस्तुति देकर योग से स्वास्थ्य के लाभ  बताए। उपायुक्त कांगड़ा ने एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर एसडीएम जतिन लाल, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष वेद शर्मा, मुनीष शर्मा , नरेंद्र तरहेन, योगाचार्य रणजीत सिंह, शहरी भाजपा अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी, विशाल शर्मा व मुनीष भल्ला  सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर पर विनोद नरोत्रा म्यूजिक इवेंट  कंपनी के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। वहीं, लोक गायक मोहित गर्ग ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। उपायुक्त ने नगरकोट स्मारिका का भी विमोचन किया। एसडीएम ने कांगड़ा पेंटिंग देकर सम्मानित किया।  एंकर लक्की चांदला ने मंच का संचालन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App