हिमाचली मिलनसार…तभी क्राइम कम

By: Jan 20th, 2020 12:22 am

हंबोली पंचायत में एसीजेएम अंब धीरू ठाकुर ने लोगों को पढ़ाया कानून का पाठ, सेवा का आह्वान

अंब – एसीजेएम एवं अध्यक्ष उपमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकरण अंब धीरू ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को ग्राम पंचायत हंबोली में कानूनी साक्षरता शिवर का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर सिविल जज धीरू ठाकुर के साथ उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन अंब अधिवक्ता कार्तिक सोंखला, अधिवक्ता दिनेश सैणी ने लोगों को विभिन्न कानूनी जानकारियों से अवगत करवाया। धीरू ठाकुर ने बताया की समाज के प्रति जो हमारी जिम्मेदारी बनती है, उसको निभाने के लिए कभी संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा की मानवता की सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य का काम नहीं है। उन्होंने कहा की हिमाचल के लोग रहन सहन, खानपान,  आदरभाव, मेलजोल के लिए पूरे विश्व में नंबर बन पर जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अपराध की श्रेणी में हिमालय के लोगों की गिनती कम आंकी जाती है। अधिवक्ता कार्तिक सोंखला ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा सभी अपराधों की जड़ है। नशे में धुत्त होकर व्यक्ति बलात्कार, चोरी और कई जघन्य अपराध कर बैठता है। अधिवक्ता दिनेश सैणी ने मध्यस्था व निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधान सुनीता कुमारी,उपप्रधान अश्वनी कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App