हिमाचल के पश्चिमी और पूर्वी छोरों पर तीखे मोड़ दिखाई देते हैं

By: Jan 1st, 2020 12:18 am

हिमाचल के पश्चिमी एवं पूर्वी छोरों पर मुड़े हुए घुटने की भांति तीखे मोड़ दिखाई पड़ते हैं। जिन्हें क्रमशः कश्मीर एवं असम ‘सिनटैक्सिस कहते हैं।’ इन्हीं मोड़ों से पश्चिम की ओर हिंदुकुश सुलेमान तथा पूरब की ओर पटकोई- नागा पहाडि़यां उत्तर- दक्षिण दिशा ग्रहण करती हैं…

 गतांक से आगे

हिमालय के उद्भव, संरचना तथा उच्चावच को समझने के लिए उनकी निम्न विशिष्टताओं पर ध्यान देना आवश्यक है। 

(क)  हिमालय पश्चिम में नागा पर्वत तथा पूर्व नमचा बरवा शिखरों के मध्य एक उन्नतोदर चाप की आकृति धारण करता है।

(ख) हिमाचल के पश्चिमी एवं पूर्वी छोरों पर मुड़े हुए घुटने की भांति तीखे मोड़ दिखाई पड़ते हैं। जिन्हें क्रमशः कश्मीर एवं असम ‘सिनटैक्सिस कहते हैं’ इन्हीं मोड़ों से पश्चिम की ओर हिंदुकुश सुलेमान तथा पूरब की ओर पटकोई- नागा पहाडि़यां उत्तर- दक्षिण दिशा ग्रहण करती है।

(ग) हिमालय से प्रवाहित होने वाली अधिकतर प्रमुख नदियां (सिंधु, सतलुज, गंडक अरुण, कोशी, करनाली ब्र्रहापुत्र) हिमालय के पार तिब्बत पठार से निकल हिमालय की श्रेणियों के आर-पार प्रवाहित होती है। अर्थात ये पूर्ववर्ती प्रवाह के उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। ये मुख्य हिमालय में 2000 से 4000 मीटर गहरी खाईयां बनाती हैं।

(घ) हिमालय की प्रमुख श्रेणी की ऊंचाई पश्चिम की अपेक्षा पूर्व की ओर अधिक है। अधिकतर ऊंची चोटियां- एवरेस्ट, कंचन, जंघा, मालू धौलागिरी-पूर्वी हिमालय में मिलती हैं।

(ड)पश्चिम की ओर हिमालय की चौड़ाई अधिक है जबकि पूरब की ओर कम हो जाती है।

(च) पश्चिम की ओर हिमालय के तीन खंड-महान, लघु एवं शिवालिक-स्पष्ट दृष्टिगोचर होते हैं जबकि पूरब की ओर से एक-दूसरे से सट जाते हैं। अतः हिमालय के अभिन्न अंग होन के कारण हिमालय पर्वत का देश के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और कला में अपना विशिष्ट और महत्त्वपूर्ण स्थान है।  हिमालय के अद्भुत विकास को समझने के लिए तृतीयक कल्प के पहले की दशा पर ध्यान देना अनिवार्य है। इस कल्प के आरंभ होने से पूर्व (7  7 करोड़ वर्ष) हिमालय के स्थान पर एक लंबा संकरा जलमग्न क्षेत्र था जो टेथीस सागर के नाम से विख्यात है। इस टिथिस सागर के उत्तर एवं दक्षिण की ओर क्रमश अंगारालैंड एवं गोंडवानालेंड के दृढ़ भूखंड थे।  -क्रमशः


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App