हेमंत सोरेन को झारखंड की कमान

By: Jan 1st, 2020 12:25 am

झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन को पद की शपथ दिलाई। सोरेन ने सरकार बनाने का दावा करने के लिए 24 दिसंबर, को राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की और 50 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा। इसके बाद राज्यपाल ने सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 23 दिसंबर, को झारखंड में सत्ता में वापसी की। लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा को हिंदी राज्य में एक और राज्य से बाहर कर दिया। तीन दलों गठबंधन ने 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 47 सीटें हासिल कीं।  भाजपा ने 25 सीटें, एजेएसयू पार्टी ने दो, सीपीआई-एमएल लिबरेशन और एनसीपी ने एक-एक सीट हासिल की। 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए गए। हेमन्त सोरेन भारतीय राज्य झारखण्ड के 5वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हेमंत सोरेन ने 38 वर्ष की उम्र में पहली बार 13 जुलाई, 2013 को झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इस पद पर 23 दिसंबर, 2014 तक बने रहे और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर वह 28 दिसंबर, 2014 तक पद पर बने रहे। 10 अगस्त ,1975 को जन्मे सोरेन पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के पुत्र हैं।’ हेमंत ने यहां बीआईटी में इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया था, लेकिन वह अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App