1034 सड़कें बंद

By: Jan 10th, 2020 12:30 am

शिमला – हिमाचल में भारी बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते बुधवार को भारी बर्फबारी के बाद राज्य में गुरुवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने पर लोग राहत की उम्मीदें लगा रहे थे, मगर हालात में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। इस दौरान बर्फबारी के चलते राज्य में 1034 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग को बंद पडे़ मार्गों को बहाल करने में अभी भी कुछ और दिन लग सकते हैं। ऐसे में राज्य में जनता को आवाजाही के लिए आगामी दिनों में भी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। शिमला जोन में सबसे ज्यादा 759 सड़कें अवरुद्ध पड़ी हुई हैं। शिमला सर्किल में 242, रोहडू में 280, रामपुर में 180, नाहन में 43 व सोलन सर्किल में 14 मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। मंडी जोन में 179 सड़कें अवरुद्ध हैं। मंडी जोन के मंडी सर्किल में 110 व कुल्लू सर्किल में 69 मार्ग बंद पड़े हुए हैं।  कांगड़ा जोन में 91 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। कांगड़ा जोन के डलहौजी सर्किल में 87 व पालमपुर में चार रोड हैं। इसके अलावा राज्य में पांच एनएच भी बंद हैं। चार एनएच शिमला में और एक एनएच शाहपुर में बंद है। इससे जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग को करोड़ों की चपत

राज्य में विंटर सीजन के दौरान पीडब्ल्यूडी को करोड़ों की चपत लग चुकी है। विंटर सीजन में लोक निर्माण विभाग को अब तक 93 करोड़ 60 लाख की चतप लग चुकी है। सबसे ज्यादा नुकसान कांगड़ा हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App