आखिर 50 वर्ष पुरानी मांग अब हुई पूरी

By: Feb 22nd, 2020 12:02 am

पंचकूला – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र को लेकर नई योजनाएं क्रियान्वित की जाएगी, ताकि विकास के साथ-साथ इन क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। गुप्ता ने टांगरी नदी पर खटोली से अलीपुर लिंक रोड पर 15 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन कर कार्य शुभारंभ किया। यह पुल लगभग 15 माह में बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से आसपास के 12 से अधिक गांव को सीधा लाभ मिलेगा, वही आवागमन भी सुगम होगा। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों को भी इसका अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह इस क्षेत्र की लंबित मांग थी जो लगभग 50 वर्षों से चली आ रही थी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पुल का भूमि पूजन करने से उन्हें खुशी का इजहार हो रहा है कि उन्होंने लोगों से किया वायदा पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस क्षेत्र के लोगों ने उनका भरपूर सहयोग कर सेवा करने का अवसर दिया। इसके लिए भी वे आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि पंचकूला व बरवाला हलके में विकास कार्यो की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार ने इनके विकास के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक ओर नया गांव से नटवाल खेड़ा वाला पुल भी बनकर तैयार हो गया है जबकि लोगोंं ने इस पुल के बारे में कभी मांग नहीं रखी और न सोचा था। इस पुल के बन जाने से पंजाब से आने वाले यमुनानगर को जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कई सालों तक उपेक्षित क्षेत्र में वर्तमान भाजपा सरकार ने विकास के द्वार खोलें है।   इस क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी गई। अब शायद ही कोई गांव एवं सैक्टर ऐसा हो जिसमें सामुदायिक केन्द्रए गलियांए नालियांए सड़कों जैसे अन्य विकास कार्य न करवाए गए हों। कार्यक्त्रम में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील कुंडु,  जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सूद, चैयरमैन अशोक शर्मा, गौतम राणा, सुनील, अंजलि बंसल, देशराज, ओमप्रकाश, सुरेंद्र बतौड, सुनील तलवार, सुशील सिंगला, देवीचंद सहित कई पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App