आज से निफ्ट कांगड़ा में स्पेक्ट्रम-2020 प्रोग्राम  

By: Feb 27th, 2020 12:05 am

कांगड़ा – नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में दो दिवसीय स्पेक्ट्रम-2020 का आगाज गुरुवार होने जा रहा है। इस बार कालेज की सजावट में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया गया व कचरों कई डिब्बों को बांस से बनवाया गया। यहां तक की मंच को बनाने में भी गोबर का इस्तेमाल किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण क्राफ्ट बाजार, हास्य कवि सम्मेलन, डीजे और कॉलेज के बैंड की परफार्मेंस है। मशहूर पंजाबी संगीतकार सिंगा, जो दिल्ली, पंजाब और हिमाचल के लोगों में काफी प्रसिद्धि पा चुके है, वह कांगड़ा की धरती पर आ रहे है। कार्यक्रम का उद्घाटन  डिप्टी कमिश्नर राकेश प्रजापति करेंगे। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग अलग शहरों से महाविद्यालय विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इन दो दिनों का सबसे बड़ा आकर्षण, विद्यार्थियों का फैशन शो होगा, जिसका उद्घाटन अनिशा शर्मा करने वाली है, जो कि एक मॉडल होने के साथ साथ एक वकील भी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App