कन्हैया के काफिले पर बिहार में फिर पथराव

By: Feb 6th, 2020 12:01 am

सुपौल – सुपौल में कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और छात्र नेता कन्हैया कुमार चोटिल हो गए। घटना सदर थाना के मल्लिक चौक पर बुधवार शाम की है। सुपौल में जनसभा को संबोधित करने के बाद पूर्व छात्र नेता काफिले के साथ सहरसा के लिए निकले थे। पथराव में दो वाहनों के शीशे टूट गए। वाहन में सवार एक युवती सहित तीन लोगों को चोट भी लगी है। जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की बुधवार को किशनपुर प्रखंड के सिसौनी नेमनमा में सभा थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App