कल्पा में 30 साल में दूसरा बड़ा हिमपात

By: Feb 1st, 2020 12:01 am

जनवरी माह के दौरान दर्ज की गई 165.4 सेंटीमीटर बर्फबारी

शिमला  – हिमाचल के कल्पा में 30 सालों के बाद दूसरी बार बड़ा हिमपात हुआ है। कल्पा में साल 1994 के दौरान 164.0 सेंटीमीटर हिमपात हुआ था। इस सीजन में कल्पा में जनवरी माह के दौरान 168.4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इससे पहले इस स्थान पर साल 2008 के दौरान 181.8 सेंटीमीटर रिकार्ड की गई थी। ऐसे में मौजूदा सीजन में यहां 30 सालों में दूसरा रिकार्डतोड़ हिमपात रिकार्ड किया गया है। शिमला में जनवरी माह के दौरान 89.4 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। शिमला में इससे पहले साल 2012 के दौरान जनवरी में 95 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। समूचे राज्य की बात करें तो  हिमाचल  में जनवरी माह के दौरान सामान्य से अधिक बारिश भी दर्ज की गई है। राज्य में सामान्य से 46 फीसदी अधिक बारिश रिकार्ड की गई है, जो साल 2004 के बाद जनवरी माह में दूसरी सर्वाधिक बारिश आंकी गई  है। इससे पहले राज्य में वर्ष 2017 के दौरान 157.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो सामान्य से 64 प्रतिशत अधिक आंकी गई थी। 

प्रदेश में जनवरी में बारिश का आंकड़ा

जिला   वास्तविक वर्षा   सामान्य वर्षा

बिलासपुर       126.9           57.6

चंबा             120.6           112.6

हमीरपुर          108.3           62.1

कांगड़ा          124.2           71.6

किन्नौर          141.9           97.1

कुल्लू            199.9           78.9

लाहुल           89.4            121.3

मंडी              125.9           64.7

शिमला          130.6           84.7

सिरमौर          134.6           45.6

सोलन           156.8           54.9

ऊना              57.3            40.4

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App