कोरोना वायरस बना ग्लोबल हेल्थ इमर्जेंसी

By: Feb 18th, 2020 12:06 am

नई दिल्लीवर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वाइरस को ग्लोबल हेल्थ इमर्जेंसी करार दिया है। चीन में इसके कारण 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पूरी दुनिया में 60 हजार लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे हैं। कोरोना का असर अब ग्लोबल कैपिटल मार्केट पर साफ-साफ दिखने लगा है। चीन में व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जबकि डिमांड में भारी गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि इसका तात्कालिक असर शेयर बाजार पर भी रहेगा। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) का कहना है कि मैक्रो इकनॉमिक लेवल पर इस तरह के प्रकोप का गंभीर असर होता है। चीन विश्व में मर्चेंडाइज का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरे सबसे बड़ा आयातक है। यही वजह है कि डिमांड और सप्लाई चेन में चीन की अहमियत काफी है। चीन भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर भी है और भारत के आयात में चीन का योगदान 14 फीसदी के करीब है। कोरोना के कारण कई एजेंसियों ने चीन की विकास दर का अनुमान घटा दिया है। आईएमएफ का कहना है कि विकास दर में 20 प्वाइंट्स तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।। पिछले कुछ सालों में भारत का चीन को निर्यात बढ़ा है। 2016-17 में भारत ने चीन को 10.2 अरब डालर, 2017-18 में 13.3 अरब डालर और 2018-19 में 16.8 अरब डालर का निर्यात किया है। वहीं 2017-18 में भारत ने चीन से 74.4 अरब डालर और 2018-19 में 70.4 अरब डालर का आयात किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App