चीन से आए आठ और सैलानियों पर नजर

By: Feb 15th, 2020 12:01 am

विभाग ने अंडर हैल्थ आब्जर्वेशन लिस्ट में किया शामिल, 93 लोगों का 28 दिन का हैल्थ सर्किल पूरा

शिमलाचीन के बाद भारत आए आठ टूरिस्ट प्रदेश की अंडर आब्जर्वेशन लिस्ट में शामिल हुए हैं। ये वे पर्यटक हैं, जो कांगड़ा घूमने आए थे, लेकिन उन्होंने 104 टोल फ्री नंबर पर अपने आप को अपडेट करवाया है। इसमें उन्होंने कहा कि वे 15 जनवरी के बाद वे प्रदेश में घूमने आए थे। वहीं, चीन से लौटे 93 लोगों का 28 दिनों का ऑब्जर्वेशन सर्किल पूरा हो गया है। इनमें बिलासपुर से आठ, हमीरपुर से छह, कांगड़ा से 17, कुल्लू से छह, मंडी से सात, शिमला से 20, सिरमौर से नौ, सोलन से 12 और ऊना से आठ लोगों का हैल्थ सर्किल पूरा हो गया है। गौर हो कि जो पर्यटक कांगड़ा आए हैं, उनकी हालत ठीक है। उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चीन से हिमाचल आए 179 लोग स्वस्थ हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि जिला चिकित्सा प्राधिकरण बैठकों का आयोजन कर जिला परिषद, खंड समितियों और ग्राम सभाओं के दौरान लोगों और पंचायतीराज संस्थाओं को जागरूक कर रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि हेल्पलाइन नंबर 104 को सक्रिय किया गया है, जिस पर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर भी यह जानकारी ली जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनसाधारण के लिए बचाव के उपाय स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। लोगों को यह भी परामर्श दिया गया है कि अपने हाथों को साबुन से बारबार और कम से कम 20 सेकंड तक धोएं।

हाथों को साबुन से अवश्य धोएं

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक साबुन और पानी उपलब्ध होने की स्थिति में सेनेटाइजर का उपयोग किया जा सकता है। बिना धुले हाथों से आंख, नाक और मुंह को छुएं और संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति की निगरानी के लिए राज्य और जिला नोडल अधिकारी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्त्रमराज्य निगरानी अधिकारी और जिला निगरानी अधिकारी) चिन्हित किए गए हैं।  इस वायरस से निपटने के लिए राज्य और जिला स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया दल अधिसूचित  किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App