जींद में एक साथ  तीन बच्चों को जन्म

By: Feb 26th, 2020 12:02 am

जींद – हरियाणा के जींद में मंगलवार को एक महिला ने एक निजी अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। रोहतक रोड बाईपास स्थित वरदान अस्पताल की निदेशक मीना शर्मा ने बताया कि बराहकलां गांव निवासी सोनिया (22) को सोमवार दोपहर प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में दाखिल कराया गया था। आज सुबह सात बजे सोनिया ने छह मिनट के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया। पहला बच्चा लड़का हुआ जिसका वजन एक किलो 700 ग्राम रहा, फिर लड़की हुई जिसका वजन लगभग दो किलोग्राम, तीसरी फिर लड़की हुई जिसका वजन एक किलो 200 ग्राम पाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App