ट्रंप परिवार का भव्य स्वागत

By: Feb 28th, 2020 12:05 am

-डा. राजन मल्होत्रा, पालमपुर    

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्ऱंप और उनकी पुत्री व दामाद का भारत में आने पर भव्य स्वागत हुआ, जो स्वागत योग्य है। ट्रंप भारत और मोदी के कितने चाहवान हैं, यह इस बात से सिद्ध होता है कि वह दो वर्षों पूर्व भी भारत आए थे। और उन्होंने कहा था कि वह बार-बार भारत आना चाहते हैं। यही उनका प्यार है। उधर ट्रंप द्वारा भारत की धरती पर आईएसआई को धमकाया जाना यह दर्शाता है कि यह सीधा संदेश है जो पाक को उन्होंने आतंकवाद के विरुद्व भारत की धरती से दिया है। हम चाहते हैं कि भारत-अमरीका मैत्री संबंध सदियों तक कायम रहें और भारत विश्व शक्ति बने। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App