नाबालिग से दुष्कर्म  के दोषी को 20 साल कैद

By: Feb 15th, 2020 12:02 am

सोनीपत हरियाणा में सोनीपत की एक अदालत ने शुक्रवार को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) डीआर चालिया की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आगरा निवासी रहीस को 20 साल कैद तथा 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना देने पर दो साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।  सोनीपत के व्यक्ति ने 13 मार्च, 2019 को पुलिस को बताया था कि वह शहर थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी 16 वर्षीय बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की थी। डाक्टर के पास जाने पर उसके गर्भवती होने का पता लगा। पूछताछ में पता चला कि पड़ोस में रहने वाला आगरा निवासी रहीस ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। जिसके कारण वह चुप थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App