पंचकूला के निंदाना में दो पक्षों के बीच फायरिंग, एक घायल

By: Feb 16th, 2020 12:01 am

 पंचकूला –महम हलके के बडे गांव निंदाना में शुक्रवार दोपहर बाद दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें एक शख्स को गोली लगी। उनने पड़ोस के घर में घुसकर जान बचाई। गोली मारने वाले दूसरे पक्ष के लोग फरार हैं। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक निंदाना गांव में दो पक्षों का पुराना झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार करीब 3:30 बजे दोनों पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष के तीन युवकों ने अशोक पुत्र वजीर पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि वजीर ने भी जवाबी फायर किए। इस दौरान वजीर को एक गोली लग गईए इससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में वह पड़ोस के एक घर में घुस गया। जहां घुसकर उसने जान बचाई। इस दौरान हमला करने वाले तीनों आरोपी फरार हो गए। महम सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां गोली के सात खाली खोल बरामद किए हैं। घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां मामले में कार्रवाई जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App