पदोन्नति पर दो गुटों में शब्द बाण

By: Feb 7th, 2020 12:01 am

परिवहन मजदूर संघ व संयुक्त संघर्ष समिति आमने-सामने

शिमला – एचआरटीसी में पदोन्नति पर परिवहन मजदूर संघ व सयुक्त संघर्ष समिति आमने-सामने आ गई है। उक्त मामले को लेकर दो सगठनों के पदाधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। अब परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन वर्मा सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त समन्वय समिति के कर्मचारियों द्वारा की जा रही भ्रामक बयानबाजी पर रोष जताया है। राजन वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की पदोन्नति की आड़ में कुछ परिवहन कर्मचारी अपने को चर्चा में लाने के लिए भ्रामक बयानबाजी में जुटे हुए हैं, जो लंबे अंतराल से हाशिए पर पड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लेखा अधिकारियों के साक्षात्कार भर्ती और पदोन्नति नियमों को ताक पर रखकर एक प्राइवेट कंपनी द्वारा करवाए गए थे, जिसमें समन्वय समिति का भी एक पदाधिकारी  चयनित हुआ था। अनेक शिकायतें मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर उस की निष्पक्ष जांच कराई थी, साक्षात्कार में भारी अनियमितताएं पाए जाने के बाद उस जांच समिति की रिपोर्ट पर प्रदेश सरकार ने वे साक्षात्कार तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए थे। केवल उसी की भड़ास निकालने के लिए तथाकथित समिति भ्रामक बयानबाजी करके सुर्खियां बटोरने में जुटी है। परिवहन मजदूर संघ के सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों का नेतृत्व अवसरवादी लोगों के घेरे में आने नहीं दिया जाएगा। एचआरटीसी को आज समर्पित नेता की जरूरत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App