पहाडों पर चार फरवरी को बारिश बर्फबारी

By: Feb 2nd, 2020 6:58 pm

मैदानी इलाकों में आठ  तक मौसम साफ

मौसम विभाग ने जताई सभावना

धूप खिलने से अधिकतम तापमान में आया उछाल

शिमला-हिमाचल प्रदेश के ऊचांई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर से बारिश बर्फवारी होगी। मौसम विभाग की माने तो शिमला, कुल्लू, सिरमौर, मड़ी, डलहौजी, किन्नौर व लाहौल स्पीति में चार फरवरी को बारिश बर्फवारी होगी। इसके बाद पहाडों पर आठ फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में विभाग पूरे सप्ताह तक मौसम साफ बना रहने की उम्मीदें जताई जा रही है। रविवार को राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान में एक से पाचं डिग्री तक का उछाल आया है। डलहौजी के पारे में सबसे ज्यादा पांच डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा शिमला में चार, बिलासपुर, हमीरपुर में तीन, चम्बा, सुन्दरनगर,भुंतर में दो डिग्री तक की बढोतरी आई है। शेष हिमाचल के तापमान में एक डिग्री तक का उछाल आया है। हालांकि कल्पा व केलांग का अधिकतम तापमान अभी भी मानस डिग्री में चल रहा है। मगर राज्य के अन्य स्थानों के तापमान में बढोतरी आने से जनता ने दिन के समय पड रही कडाकें की ठण्ड से काफी हद तक की राहत ली है। हिमाचल में रातों के समय अभी भी कडाकें की ठंड पड रही है। कल्पा,शिमला, सुन्दरनगर, भुंतर, केलांग, मनाली, कुफरी और डलहौजी का तापमान अभी भी माईनस डिग्री में चल रहा है। पालमपुर का  तापमान माईनस में दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट आने से जनता को दिन के समय कडाकें की ठण्ड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि ऊचांई वाले क्षेत्रों में चार फरवरी को फिर से बारिश बर्फवारी होगी। इसके बाद पहाडों पर आठ फरवरी तक मौसम साफ  बना रहेगा। मैदानी इलाकों में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा।

शिमला-कल्पा में बर्फवारी……..

हिमाचल के शिमला व कल्पा में बर्फवारी रिकॉर्ड की गई है। कल्पा में 11 सेटीमीटर बर्फवारी हुई हैै। कुफरी मेें सात, शिमला में 2.2 सेटीमीटर बर्फवारी हुई है। सुन्दरनगर, चम्बा और सोलन में बारिश हुई है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    11.5       -0.8

सुंदरनगर  18.7       -0.6

भुंतर       18.8       -0.5

कल्पा     -0.5       -6.4

धर्मशाला   10.4       2.4

ऊना       20.4       5.0

सोलन     16.0       1.5

नाहन      15.1       7.6

केलांग     -2.0       -15.4

कांगड़ा    18.6       2.0

बिलासपुर 20.0       4.5

हमीरपुर    19.4       4.3

चंबा       17.2       1.8

डलहौजी  5.2        -0.1


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App