प्रदेश भर में 197 लिंक रोड अभी भी बंद

By: Feb 6th, 2020 12:01 am

शिमला – राज्य में अभी भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। मुख्य मार्गों के साथ कई लिंक रोड यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में  197 लिंक रोड बाधित चल रहे हैं। राज्य आपदा प्राधिकरण के अनुसार लाहुल-स्पीति में सबसे ज्यादा 160 लिंक रोड़ बंद हैं। इसके अलावा स्पीति में एक स्टेट हाई-वे सहित दो एनएच भी यातायात के लिए अवरूद्ध हैं। चंबा में छह, कांगड़ा में एक, किन्नौर में दस, शिमला में 11, मंडी में दो लिंंक रोड़ यातायात के लिए बंद है। कुल्लू में छह संपर्क मार्गों के साथ दो नेशनल हाई-वे भी बंद पड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग को विंटर सीजन करोडों की चपत लगा चुका है। बर्फबारी से कांगडा जोन में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App