बिजली बंद

By: Feb 2nd, 2020 12:10 am

परवाणू। विद्युत बोर्ड परवाणू डिवीजन के 11 केवी कसौली फीडर, 11 केवी छह फीडर और 11 केवी गेब्रियल फीडर सब स्टेशन परवाणू में दो फरवरी को पेड़ों की कटिंग व विद्युत उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के चलते परवाणू के सेक्टर दो, कसौली रोड़, गांव नरियाल, अंबोटा, टकसाल, नाथ का पानी के हिस्से, सेक्टर चार, पुलिस स्टेशन परवाणू, गेब्रियल यूनिट 1, 2 और आयशर में सुबह नौ से पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता परवाणू डिवीजन राहुल वर्मा ने दी। जनमंच 12 फरवरी  को नालागढ़। प्रदेश सरकार ने नौ फरवरी को आयोजित होने वाले जनमंच की तिथि में परिवर्तन किया है। अब यह जनमंच 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना  जारी कर दी है।  यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने शनिवार को दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App