बैंकों के शटर डाउन… जनता बेहाल

By: Feb 1st, 2020 12:20 am

 हड़ताल से परेशान लोग, कारोबार पर भी असर

मंडी –बैंक  कर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को लोगोें को  दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई स्थानों पर एटीएम भी खाली रहे, जिससे लोेगों की दिक्कतें और बढ़ गईर्ं। एटीएम के आगे लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कई बैंकों की एटीएम तो कुछ समय में ही खाली हो गईं।  बैंक हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा उनके द्वारा की जा रही मांगों को काफी समय से अनसुना किया जा रहा है। इसके चलते बैंकोंं द्वारा दो दिवसीय हड़ताल की गई है।  दूसरी तरफ  मंडी में बैंक कर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। दो दिवसीय हड़ताल के चलते  मंडी में भी उपभोक्ता दिन भर  परेशान दिखे और कई बैंकों के एटीएम भी बंद रहे। बता दें कि वेज रिवीजन के लिए बैंक कर्मियों ने दो दिवसीय हड़ताल की है और शनिवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। जिला अग्रणी बैंक कार्यालय अधिकारी एसके सिन्हा ने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि 2004 के बाद नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं है और पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में पांच दिन वर्किंग डे होना चाहिए। शनिवार और रविवार को अवकाश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित होगा। हड़ताल के चलते लोगों को भी काफ ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App