मनाली में चलेगा संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता अभियान

By: Feb 22nd, 2020 12:20 am

मनाली –संत निरंकारी मिशन द्वारा 23 फरवरी को देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पर्यटन नगरी मनाली में भी इस अभियान को चलाने की तैयारी कर ली गई है। संत निरंकारी मिशन के जोन छह के जोनल इंचार्ज राम किशन अभिलाषी ने बताया कि रविवार को सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 66 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पर्यटन नगरी मनाली में मैगा सफाई अभियान और वृक्षारोपण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देश भर के 400 बड़े शहरों के 1166 सरकारी अस्पतालों की सफाई की जाएगी। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्त्वावधान में आयोजित इस अभियान में करीब साढ़े तीन लाख श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मनाली के सरकारी अस्पताल, पार्क व सत्संग भवन की सफाई की जाएगी। साथ ही शाखा द्वारा अपने निकट के पार्कों की साल भर देखरेख करने की जिम्मेदारी भी ली जाएगी। अभिलाषी ने बताया कि बीते साल 23 फरवरी को भी देश के 765 अस्पतालों में सफाई अभियान चलाया गया था। बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अभियान के पर्यटन नगरी मनाली को भी स्वच्छ बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के ब्लनटीइयर और संत निरंकारी मिशन के सेवादल के नौजवान भाई और बहने मिलकर अपनी सेवाएं देंगे और सतगुरु माता सुदिक्षा महाराजके आदेशनुसार इस अभियान को सफल बनाएंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App