मिस हिमाचल-2020’ को ऊना की युवतियां क्रेजी

By: Feb 10th, 2020 12:23 am

नंदा अस्पताल परिसर में 15 फरवरी को होगा ऑडिशन, मॉडलिंग की दूनिया में छाने का मिलेगा सुनहरा मौका

ऊना – ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया संस्थान का बहुचर्चित इवेंट ‘मिस हिमाचल-2020’ इस बार ऊना मुख्यालय पर ऊना-हमीरपुर रोड पर स्थित नंदा अस्पताल परिसर में 15 फरवरी को होगा। जिसके लिए ऊना की युवतियां क्रेजी हैं। इवेंट में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए युवतियों द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी है। मिस हिमाचल इवेंट की डेट्स जारी होते ही आस्था संस्थान ईसपुर की युवतियों ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। छात्राएं रोजाना इसके लिए रैंप पर कैटवॉक करके अपने हुनर में निखार लाने की कोशिश में जुट गई हैं। इवेंट की तैयारी में जुटी छात्राओं ने भी ‘दिव्य हिमाचल’ के इस इवेंट की खूब तारीफ की है। छात्राओं का कहना है कि गांव स्तर की युवतियों को फैशन की दुनिया में ले जाने का प्रयास देवभूमि का अग्रणी समाचार पत्र कर रहा है। ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया संस्थान के प्रयास सराहनीय हैं। इससे छिपी हुई प्रतिभाओं को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। लड़कियों को आगे आने के लिए एक बेहतर मंच हैं। उधर, संस्थान के प्रबंधक आरएस राणा का कहना है कि अब मॉडलिंग क्षेत्र में केवल शहर की लड़कियों के लिए ही नहीं बल्कि गांव की लड़कियों के लिए भी आगे आ रही हैं। जिसका पूरा श्रेय दिव्य हिमाचल मीडिया समूह को ही जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंटों से ही छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि यह सभी लड़कियों के लिए एक बेहतरीन मंच है व ग्रामीण लड़कियों के लिए यह एक बहुत बढि़या प्लेटकार्म है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App