मिस हिमाचल-2020…युवतियों के पास ताज पाने का मौका

By: Feb 10th, 2020 12:25 am

शिमला में प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट के लिए ऑडिशन को एक सप्ताह शेष

शिमला – ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2020’ के शिमला ऑडिशन के लिए एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। मेगा इवेंट के लिए शिमला में ऑडिशन 18 फरवरी को होने जा रहे हैं। ऑडिशन एपीजी यूनिवर्सिटी में होंगे। हिल्सक्वीन की युवतियां ऑडिशन के लिए क्रेजी हैं। शिमला में ऑडिशन की तिथि निर्धारित होते ही इच्छुक युवतियां अॅडिशन स्थल और ऑडिशन से संबंधित  अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए लगातार शिमला  कार्यालय में संपर्क साध रही हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप प्रदेश में मिस हिमाचल के दस सीजन सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है।  प्रदेश  की बालाओं को मॉडलिंग के क्षेत्र में मंच प्रदान करने के लिए ‘दिव्य हिमाचल 11वां सीजन लेकर आया है। ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के इस मंच से प्रदेश की कई युवतियां बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। इस मंच से कई युवतियां रूपहले पर्दे पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इस बार फिर से ‘दिव्य हिमाचल’ युवतियों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया  है। ऐसे  में मॉडलिंग के क्षेत्र में शौक रखने और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने की तमन्ना रखने वाली युवतियां शिमला ऑडिशन में भाग लेकर अपने सपनों को साकार करने के लिए ऊंची उड़ान भर सकती हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा मिस हिमाचल के लिए प्रदेश के कई जिलों में आडिशन लिए जा चुके हैं। शिमला में आडिशन 18 फरवरी हो होंगे। शिमला में अॅडिशन का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ऑडिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के बाद इच्छुक प्रतिभागी तैयारियों में जुट गई हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

इच्छुक प्रतिभागी 0177-2629030,  7018004284, 9418624624, 8894674053 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

ऑडिशन के लिए फीस शेड्यूल जारी

ऑडिशन के लिए फीस शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ऑडिशन में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को फीस चुकानी होगी। फीस ऑडिशन स्थल पंजीकरण के दौरान ही जमा की जाएगी। इसके बाद ही प्रतिभागी ब्यूटी विद ब्रेन की परीक्षा दे पाएंगी।

प्रतिभागियों के होंगे तीन राउंड

ऑडिशन में सबसे पहले प्रतिभागियों को निणार्यक मंडल द्वारा फैशन, मॉडलिंग और कैटवॉक पर विस्तार में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद कैटवॉक होगा। इसके बाद प्रतिभागियों की व्यूटी विद ब्रेन की परीक्षा

ली जाएगी।

ऑडिशन के लिए आवश्यक जानकारी

ऑडिशन एपीजी यूनिवर्सिटी में होंगें। आडिशन के लिए पंजीकरण प्रकिया सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। ऐसे में आडिशन का हिस्सा बनने के लिए प्रतिभागियों को निर्धारित समय से पहले ही ऑडिशन स्थल पर पहुंचना पड़ेगा। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों के ऑडिशन लिए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App