राघव चड्डा होंगे दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष

By: Feb 28th, 2020 12:02 am

नई दिल्ली –  दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष होंगे। 31 वर्षीय राघव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की अगवाई वाली दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड उपाध्यक्ष के लिए राघव चड्ढा के नाम पर मुहर लगाते हुए फाइल उपराज्यपाल को भेज दी है। ‘आप’ के पिछले कार्यकाल में संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। इसी महीने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में राघव चड्ढा ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरदार आरपी सिंह को 20,058 वोटों से हराया था। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App